होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में कई जिलों के डीएम-एसपी बदले, मेधा रूपम होंगी कासगंज की...

यूपी में कई जिलों के डीएम-एसपी बदले, मेधा रूपम होंगी कासगंज की नई डीएम,अनुराग आर्य होंगे अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार से आईएएस-आईपीएस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए. कई जिलों के डीएम-एसपी बदले गए हैं. एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव के लिए अधिकारियों के तबादले किए हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम कई आईएएस अफसरों के तबादले किए गए. आईएएस मेधा रूपम कासगंज की डीएम बनाई गईं हैं. IAS मनीष बंसल सहारनपुर के नए DM होंगे. अनुज कुमार सिंह को मुरादाबाद डीएम बनाया गया है. मुरादाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह को हटाकर मानवेंद्र विशेष सचिव आयुष बनाया गया है.

अभिषेक आनंद सीतापुर के नए डीएम होंगे. इसके अलावा, औरैया डीएम नेहा प्रकाश को हटा दिया गया है. IAS राजेन्द्र पैसिया संभल के नये जिलाधिकारी बनाए गए हैं. इसके अलावा, रवीश गुप्ता बस्ती के नए डीएम बनाए गए हैं. नागेंद्र सिंह अब बांदा के नए जिलाधिकारी होंगे. अजय द्विवेदी की तैनाती श्रावस्ती नए डीएम के रूप में की गई है. आशीष पटेल हाथरस डीएम बनाए गए हैं. मधुसूदन हुकली को कौशांबी डीएम का जिम्मा सौंपा गया है. आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है.

यूपी में आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदल गए हैं। बता दें कि जिन जिलों में आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और मेरठ के एसएसपी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा आजमगढ़, प्रतापगढ़, चंदौली और आगरा रेलवे के एसपी का भी तबादला किया गया है।

इन जिलों के एसएसपी का तबादला

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा अब मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद हेमराज मीना अब पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली घुले सुशील चंद्रभान अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ रोहित सिंह सजवान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अब मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार द्वितीय पुलिस अधीक्षक चंदौली अब प्रतापगढ़, और पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा आदित्य लांग्हे चंदौली की जिम्मेदारी देखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here