

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 6 स्थित न्यू कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर तीन मकान से लाखों रुपए के मूल्य के जेवरात बा ₹50000 नगदी चुरा कर ले गए मोहल्ला निवासी विकास माहेश्वरी ने बताया कि वह 27 जून को किसी कार्य बस अपने गांव बांस बरौलिया गए हुए थे अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया कर उनके मुख्य कमरे में रखा बक्सा का ताला तोड़कर ₹20000 नगद एक मंगलसूत्र तथा चार अंगूठी चुरा ले गए इसी रात को इसी कॉलोनी में पड़ोसी सुरेश चंद्र शर्मा निवासी खोसरा का भी चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ लिया कर उनके घर से ₹25000 नगदी एक जोड़ी कुंडल तथा पाजेब चुरा ले गए इसी कॉलोनी में चोरों ने वीरेंद्र पुजारी के मकान में रह रहे किराएदार का ताला तोड़कर घरेलू सामान तथा नगदी चुरा ली एक रात में तीन घरों में चोरी की घटना से नगर में दशरथ व्याप्त हो गई है पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है

























