किराए पर जेनरेटर उठाने वालों ने ढूंढा आपदा में अवसर पानी भरवाने के लिये 10 मिनट का किराया 200 रु 1 दिन का किराया 1000 से 1200 तक
बिल्सी।चक्रवर्ती तूफान से आई तबाही के बाद बिल्सी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले 48 घंटे से ठप्प पड़ी हुई है जिस कारण नगर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है तथा इन्वर्टर चार्ज न होने के कारण घरों में भीषण गर्मी के साथ अंधेरा बना हुआ है।
विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं वहीं उच्चाधिकारी एक्सईएन विद्युत स्टेशन पर कैंप किए हुए हैं ,आज एक्सईएन ने स्वदेश केसरी से बातचीत में बताया कि आज शाम 8:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। ज्ञात रहे की 5 जून की मध्य रात्रि में आए चक्रवर्ती तूफान के कारण नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति विद्युत पोल गिर जाने एवं में लाइन के ऊपर पेड़ गिर जाने के कारण ठप्प हो गई थी एक्शन विद्युत खंड द्वितीय आर एन वर्मा ने स्वदेश केसरी को बताया कि उझानी बिल्सी मुख्य लाइन का फाल्ट सही कर दिया गया है शहर में गिरे दर्जनों पोल को सही कराया जा रहा है देर शाम 8:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी श्री वर्मा ने बताया की उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता की देखरेख में साइट पर कार्य कर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र की क्षतिग्रस्त लाइन को बहाल कर दिया गया है उन्होंने बताया कि क्षेत्र के नागरझूना 33 केवीए विद्युत केंद्र से स्टाफ बुलाया गया है ताकि विद्युत आपूर्ति आज शाम तक सुचारू की जा सके इधर विद्युत आपूर्ति पिछले 48 घंटे से ठप्प होने के कारण जनरेटर वालों की बल्ले बल्ले हो गई है जनरेटर स्वामी लोगों से मनमाना पैसा वसूलकर अवैध कमाई कर रहे हैं बताया गया कि पहले तो जनरेटर सेट न होने का बहाना कर रहे हैं बहीं अपने दलालों के माध्यम से पानी भरवाने तक एक घण्टे का ₹1000 से ₹ 1200 तक वसूल रहे हैं कुछ लोगों ने तो अन्य शहरों से जनरेटर मंगा कर व्यवस्था की है कुछ लड़के जनरेटर से केवल पानी भरवाने के लिए 5 मिनट के ₹100 से ₹200 वसूल रहे हैं जबकि रूटीन में एक दिन का किराया 250 से 300 रु लिया जाता है,लेकिन लोगों की परेशानी में जैनरेटर वालों ने आपदा को अवसर में बदल दिया है, लोगों की मजबूरी का ज़मकर फायदा उठा रहे हैं, नगर में इस समय सैकड़ो जनरेटर सेट किराए पर लगे हुए हैं।

























