होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत, ससुरालियों ने महिला की...

बिल्सी: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत, ससुरालियों ने महिला की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया- मायके पक्ष ने लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी।

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंडोल में नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज में ₹5,00,000 की मांग पूरी न करने पर ससुरालयों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। ग्राम पिंडोल निवासी राजवीर पुत्र राजपाल की शादी थाना सिविल लाइन इलाके के पड़ौआ गांव की भाग्यलक्ष्मी पुत्री पृथ्वीराज के साथ मई 2023 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुरालीज़न मकान बनवाने के लिए दहेज में ₹500000 की मांग कर रहे थे लड़की द्वारा मना करने पर उसको प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करते थे प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। सभी ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जाते हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here