होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा...

बिल्सी: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम,धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा।

बिल्सी।भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का सुभारम्भ नगर के वाईपास स्थित अंबियापुर चौराहे के सम्राट अशोक चौक से शाम 4:00 बजे शुरू हुई शोभा यात्रा में सुंदर सुंदर झांकियां निकाली गई जिसमें प्रमुख झांकी राधा कृष्ण की झांकी भगवान परशुराम की झांकी सहित अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा थाना मोड मुख्य बाजार अटल चौक, बालाजी तिराहा होते हुए देर शाम उझानी बस स्टैंड स्थित शांति नंदन पैलेस पर जाकर सम्पन्न हुई।

शांति नन्दन पैलेस में देर शाम आयोजित हुए ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर बरेली डॉक्टर उमेश गौतम विधायक भितरी चैनपुर डॉ राघवेंद्र शर्मा ने सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शैलेश पाठक महिला सभा की मंडल अध्यक्ष नीलिमा पाठक पूर्व विधायक आरके शर्मा मुकेश शर्मा नितिन शर्मा विशाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने की कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के नेत्रपाल शर्मा शैलेंद्र शर्मा ऋषिकांत उपाध्याय रजनीश शर्मा राहुल शर्मा विवेक शंकरदार प्रदीप शर्मा राहुल मिश्रा अर्पित शर्मा कंचन ओझा आशीष वशिष्ठ सोनू पंडित आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here