होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:पर्यावरण को लेकर हुए कई कार्यक्रम,कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर परमिशन...

बिल्सी:पर्यावरण को लेकर हुए कई कार्यक्रम,कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर परमिशन लेकर फलदार वृक्षों का कर सकता है रोपण- प्रावर्धन शर्मा , उपजिलाधिकारी बिल्सी।

बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रावर्धन शर्मा एवं फीचर लीडर स्कूल के डायरेक्टर विश्व प्रताप सिंह मौजूद रहे, कार्यक्रम में बोलते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर परमिशन लेकर फलदार वृक्षों का रोपण कर सकता है तथा वृक्ष पर आने वाले फल का वह स्वयं मलिक होगा संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि पेड़ कठोर हवा से सुरक्षा प्रदान करके गर्मी बनाए रखते हैं पेड़ हवा के तापमान को भी काम करते हैं, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु असावा संरक्षक मृगन जैन जिला प्रमुख अनुज शर्मा जसवीर सिंह यादव सौरभ वाष्र्णेय देव ठाकुर मृदुल शर्मा अमन वार्ष्णेय,सभासद राहुल माहेश्वरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वहीं कोतवाली परिसर में भी वृक्षारोपण समिति की ओर से नवागत थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर उमेश सिंह सहित मीडिया कर्मियों ने वृक्षारोपण किया इस मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा की हवा को शुद्ध रखने एवं बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पेड़ पौधों का होना नितांत आवश्यक है वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय रविंद्र रवि ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पेड़ पौधों को रोपित करने के साथ-साथ उनका रखरखाव भी जरूरी है पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके जलवायु परिवर्तन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कार्यक्रम में वृक्षारोपण समिति ने थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह क्राइम इंस्पेक्टर उमेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर पर्यावरण मित्र की उपाधि से सम्मानित किया

इस मौके पर समिति के संस्थापक ट्री मैन प्रशांत जैन मृगांक जैन देव ठाकुर मृदुल शर्मा अमन वार्ष्णेय वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय रविंद्र रवि संजीव राणा नेम अब्बासी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here