कासगंज। जिला प्रशासन के नए फरमान जिसमे बाहरी डिपो एवं लंबे रूट की बसें अब शहर के अंदर बने बस स्टैंड पर आने के लिए प्रवेश नहीं कर सकेंगी जिसको लेकर यात्रियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है अब इन बसों को बाईपास से होकर गुजरना होगा, इन बसों से कासगंज तक आने वाली सवारियों को वाईपास पर उतरकर अन्य किसी साधन से शहर में आना पड़ेगा। गौरतलब रहे की जिला प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए लंबे रूट एवं अन्य बाहरी डिपो की बसों को बाईपास से निकलने का आदेश 20 जून को आदेश जारी किया है आदेश में कहा गया है कि केवल कासगंज डिपो या कासगंज तक आने वाली अन्य डिपो की बसें ही कासगंज बस स्टैंड पर पहुंचें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि यह निर्णय जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लिया गया है इधर लंबे रूट की बसों के स्टाफ का कहना है की बाईपास से बसें निकलने से यात्रियों को भारी परेशानी होगी क्योंकि कासगंज का 6 किलोमीटर लंबा बाईपास कासगंज से 3 किलोमीटर पहले शुरू होकर नदरई गेट पर जाकर निकलेगा जिसके चलते कासगंज शहर के यात्रियों को भारी दिक्कत होगी यात्री कासगंज आने-जाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आएंगे।

























