होम राज्य उत्तर प्रदेश स्वच्छता सम्बन्धी अभियान के लिये बिल्सी के 5 समाजसेवियों को बनाया गया...

स्वच्छता सम्बन्धी अभियान के लिये बिल्सी के 5 समाजसेवियों को बनाया गया ब्रांड एम्बेसडर,

बिल्सी। स्वच्छ भारत मिशन 2024 शहरी योजना के तहत स्वच्छता संबंधी अभियान में पांच लोगों को ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने शासन द्वारा जारी आदेश के बारे बताते हुए कहा कि बिल्सी नगर के 5 सेवियों जिनके नाम- भोजराज ,ओम बाबू सक्सेना,अमित वार्ष्णेय,ललित गिरी, प्रकाश पाली, को स्वच्छता संबंधी अभियान का ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है।नामित सदस्य का दायित्व होगा कि वह नगर के लोगों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेंगे जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 को सफल बनाए जा सके।आज पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने नामित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here