होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय के समर्थन में पीलीभीत विधायक विवेक वर्मा ने बिल्सी...

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय के समर्थन में पीलीभीत विधायक विवेक वर्मा ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में मांगे वोट,

बिल्सी। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के वोटिंग की तारीख नज़दीक आ रही है बैसे राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, इसी क्रम में बदायूँ से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में पीलीभीत के विधायक विवेक वर्मा ने आज बिल्सी नगर व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संपर्क कर भाजपा के पक्ष वोट देने की अपील की । इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विवेक राठी सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
विधायक ने अपने तूफानी दौरे में बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रिसौली, सिद्धपुर चित्रसेन,गाड़ौली, में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here