बिल्सी। हनुमान जयंती पर नगर के शिवशक्ति भवन मन्दिर से निकाले गये हनुमानजी के डोले को आज श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर कछला के भागीरथी गंगा घाट पर विसर्जित किया गया। आज प्रातः 6:00 बजे समिति के सदस्य शिव शक्ति भवन स्थित हनुमान मंदिर से बाबा का डोला लेकर कछला गंगा घाट पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना करके बाबा के डोले को गंगा जी में विसर्जित किया। इस मौके पर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

























