बिल्सी। तेज़ रफ़्तार कार के कहर ने एक परिवार की खुशियां ही उजाड़ दी मामला तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना का बताया जा रहा है जहां पशुओं का गोबर डालने खेत पर जा रही महिला को तेज़ गति से कार चला रहे कार चालक ने टक्कर मार दी जिसके के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को परिजन इलाज के लिए बदायूँ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बतादें कि ग्राम नागरझूना निवासी मुनीश पाल शाक्य की पत्नी राजेश्वरी 32 कल शाम 7:00 बजे के आसपास पशुओं का गोबर डालने घूरे पर जा रही थी उसी दौरान रास्ते मे गांव का ही एक व्यक्ति कार को तेज गति से ले जा रहा था उसने महिला को सामने से टक्कर मार दी,टक्कर लगने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गईं, परिजनों द्वारा महिला को इलाज को बदायूँ ले जाये जाने के दौरान रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दिया, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।वहीं कार चालक का गांव से फरार हो गया है । पुलिस ने मृतिका का पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

























