होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: दो दिन से लापता आलू व्यापारी ज़ाकिर हुसैन का शव मिलने...

बिल्सी: दो दिन से लापता आलू व्यापारी ज़ाकिर हुसैन का शव मिलने से मची सनसनी,

बिल्सी। नगर के सिरासौल उझानी रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास खाली पड़े प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना पर नगर में सनसनी फैल गई, पुलिस के मुताबिक प्लॉट के बराबर बने मकान के स्वामी सुबह अपनी छत पर टहल रहे थे अचानक उनकी नज़र अपने पड़ोस वाले प्लाट पर पड़ी उन्होंने ऊपर से देखा कि प्लाट में कुछ कुत्ते किसी शव को नोंचकर खा रहे हैं उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,इसी दौरान उधर से गुज़र रहे आलू व्यापारी रफीक राइन भी प्लॉट में शव मिलने की सूचना पर देखने पहुंच गये, शव को देखते ही उनके होश उड़ गए, उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक उनका बड़ा भाई है, जो पिछले 2 दिनों से लापता था।

बतादें कि मोहल्ला नम्बर 4 निवासी कस्बे के आलू व्यापारी रफीक राइन का देववाणी चौक से आगे उझानी रोड पर आलू का गोदाम है जिसमें उनके बड़े भाई जाकिर हुसैन 55 पुत्र अली हसन रहते थे सालों से मानसिक रूप से कमजोर थे, जो विगत 28 अप्रैल की सुबह से अचानक लापता हो गया थे परिजनों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में काफ़ी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने थक हारकर अगले दिन गुमशुदगी की सूचना थाना पुलिस को दी थी।

बताते हैं कि सरकारी अस्पताल के निकट खाली पड़े प्लाट के पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी की खाली पड़े प्लाट पर एक कुत्ता डेड बॉडी को खा रहा है, सुबह सुबह यह खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते प्लॉट में शव को देखने के लिये भारी भीड़ जमा हो गई, इसी दौरान मृतक के छोटे भाई रफीक भी वहां से गुजर रहे थे उन्होंने शव के पास जाकर देखा तो पता चला कि यह उनका बड़ा भाई जाकिर हुसैन है जो पिछले 2 दिनों से लापता था। रफ़ीक ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी सूचना सुन घर में कोहराम मच गया, तत्काल उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए, शव के एक हाथ को कुत्ते ने नोंचकर खा लिया था वहीं 2 दिनों से शव धूप में पड़े रहने के चलते शव काला पड़ गया था। परिजनों ने पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया बाद में परिजनों ने शव को दफन कर दिया है।घटना के बाद से घर मे गम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here