
बदायूं ।जनपद के आधा दर्जन पत्रकार संगठनों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को जनपद के वयोवृद्ध पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है जोगीपुरा स्थित शक्ति टेंट हाउस बदायूं में कल आयोजित हुई संयुक्त पत्रकार संगठन की बैठक में ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया की 30 मई की शाम 4:00 बजे आवास विकास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाएगा, इसी कार्यक्रम में 60 साल की उम्र के उससे अधिक उम्र के पत्रकारों के लिये सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें वर्तमान में पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों अथवा पूर्व में पत्रकारिता कर चुके सीनियर सिटीजन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार सुशील ढींगरा एवं स्वदेश केसरी के एडिटर इन चीफ़ प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पहली बार पत्रकार संगठनों का कोई कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित होने जा रहा है जो सराहनीय प्रयास है यह कार्यक्रम पत्रकारों की एकजुटता में मील का पत्थर साबित होगा, बैठक में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष विष्णु देव चाणक्य,उपजा के जिलाअध्यक्ष विनोद भारद्वाज,महामंत्री प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष मयूर गुप्ता, ललित वार्ष्णेय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना सचिन भारद्वाज विवेक खुराना अबरार अहमद मुकेश वशिष्ठ अमित अग्रवाल सुनील मिश्रा आकाश सक्सेना मयूर गुप्ता ओमवीर सिंह रविंद्र कश्यप सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

























