सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी नरेश यादव 20 पुत्र रामनिवास दिल्ली में अग्रवाल स्वीट कॉर्नर पर मजदूरी का कार्य करता था, जहां काम करते हुए काउंटर पर रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे में अचानक करंट आ जाने के कारण लगे झटके से वह बेहोश हो गया ,आनन फानन में दुकान स्वामी उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मौत हो गई, मौत की सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंच गए हैं वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

























