होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर...

बिल्सी:दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिये स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

बिल्सी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमैड में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जमकर पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता उसी हालत में अकेली सीधे कोतवाली पहुंच गई,जहां उसने उसने पूरी घटना की जानकारी तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी है, पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमैड का बताया जा रहा है जहाँ की शीतल कुमारी पत्नी बंटू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी को 3 वर्ष बीत चुके हैं ससुराल वाले उससे दहेज में बाइक एवं 10 लख रुपए की मांग करते हुए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। आज सुबह उसके पति एवं सास ने उसकी दहेज की मांग पूरी न करने पर डंडों से जमकर पिटाई कर घर से धक्का देकर बाहर निकाल कर दरवाजा बंद कर लिया,पीड़िता घायल अवस्था में ही अकेली थाना पहुंच कर ससुराली जनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिये तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here