लोकसभा बदायूं सीट पर भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर के आसार दिखाई दे रहे हैं प्रतिष्ठा की सीट पर भाजपा ने इस बार ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पर दाव खेला है वहीं समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारा है इस प्रतिष्ठित सीट पर दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वोटर को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं सघन जनसंपर्क अभियान जारी है भाजपा की तरफ से कई विधायक जनसंपर्क कर चुके हैं वहीं सपा से भी चुनाव मजबूती से लड़ा जा रहा है कल शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की आमद हो चुकी है फोर्स नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

























