होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने झोंकी ताकत , प्रत्याशी के समर्थन...

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने झोंकी ताकत , प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश सरकार की मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, बलदेव मथुरा से विधायक पूरन प्रकाश ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट।

बिल्सी। प्रदेश सरकार की मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, और बलदेव मथुरा से विधायक पूरन प्रकाश ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में बदायूँ से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में जन संपर्क कर लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार वोट फॉर बीजेपी के साथ बिल्सी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की.।जनसंपर्क के दौरान भाजपा के बरिष्ठ नेता विवेक राठी एडवोकेट पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, वर्तमान पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर सहित दर्जनों भाजपा नेत्री एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव नितिन कोहली के नेतृत्व गल्ला मंडी में पहुंचकर गला व्यापारियों से लोकसभा प्रत्याशी आदित्य यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की जनसंपर्क के दौरान नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना अजीत गुर्जर अनिल उपाध्याय महेंद्र यादव फैजान राइन सोनू यादव चेतन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here