होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्मगलिंग के लिये ले जाये जा रहे...

बिल्सी पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्मगलिंग के लिये ले जाये जा रहे 71 किलोग्राम डोडा छिलका सहित 2 स्मग्लरों को किया गिरफ्तार।

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान 2 स्मग्लरों को 71 किलोग्राम डोडा छिलका ले जाते हुए पकड़ा है जिसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत 5,68,000 बताई गई है , थाना प्रभारी के के मिश्रा ने बताया की एसएसपी बदायूँ के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे आपराधिक नियंत्रण अभियान के क्रम में आज एक मुखबिर की सूचना मिलने पर मुजरिया मार्ग स्थित मुकइया पुल के पास बिल्सी पुलिस ने घेराबंदी करके एक पिकअप गाड़ी UP24 AT 7907 को रोका जिसमें दो अभियुक्तों आकाश पुत्र तेजपाल निवासी जहांगीराबाद सहसवान भूप सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी सिद्धपुर थाना बिल्सी मिले जब गाड़ी को चैक किया तो उसमें 71 किलोग्राम डोडा का छिलका मिला, अभियुक्तों के पास से मोबाइल व 6800 ₹ की नगदी भी बरामद हुई है ,दोनोँ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here