
उझानी। बरेली मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को रौंद दिया जिसमें टेंपो चालक सहित एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जाता है की चंदौसी निवासी मोनू अली मोनू अली आज बुद्ध पूर्णिमा पर सवारियां लेकर कछला से उझानी आ रहा था की करुआ पुल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी जिसमें टेंपो चालक मा बा कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर निवासी बसंत 9 पुत्र अमित तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं घटना के बाद रोडवेज चालक बस लेकर भाग गया चीख़ पुकार सुनकर घायलों को बचाने के लिये राहगीर दौड़ पड़े किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल राजेंद्र मीना मोहनलाल सत्यम अंजनी आदि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचाया, हादसे के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस रोडवेज बस की तलाश कर रही है ।दुर्घटना में टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
वहीं दूसरी घटना में इसी हाईवे पर कछला गंगा घाट से स्नान कर घर वापस लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण दंपति सहित उनके दोनों बच्चे घायल हो गए हैं,सिविल लाइन थाना के ग्राम सारनाएं निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी अंजू देवी 32 पुत्री काव्या पुत्र कार्तिक 3 के साथ बाइक से कछला गंगा घाट से स्नान कर वापस घर वापस लौट रहे थे की हाईवे पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दंपति बच्चों सहित उछल कर दूर जा गिरे, जिसके कारण चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

























