होम राज्य उत्तर प्रदेश सिरतोल के ग्रामीणों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। चकबंदी के काम में...

सिरतोल के ग्रामीणों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। चकबंदी के काम में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार से दुखी किसानों का चकबंदी का कार्य बंद कराये जाने की मांग।

बदायूँ/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरतोल के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चकबंदी के काम में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार के चलते परेशान किसानों ने चकबंदी का कार्य शीघ्र बंद कराये जाने की मांग की है। गांव की दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर गांव में चकबंदी लेखपाल और कानूनगो चकबंदी डर दिखाकर पैसा लेकर पक्षपात कर रहे हैं। गांव निवासी रमेश चंद्र घनश्याम आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा की चकबंदी उन लोगों की हो रही है जिनकी जेब में भरपूर पैसा है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में डेढ़ घंटे बाद एडीएम एफआर डॉक्टर वैभव शर्मा कार्यालय पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुना एडीएम ने ग्रामीणों को 4 जून को चुनाव की अधिसूचना समाप्त के बाद शिकायत का निस्तारण किये जाने की आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here