होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का हुआ भव्य...

बिल्सी: श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का हुआ भव्य श्रृंगार,

बिल्सी नगर के प्रसिद्ध मंदिर श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार सोमवार को किया गया श्रृंगार सेवा बिल्सी नगर के व्यापारी भगवती टेंट हाउस के मालिक श्री संदीप महेश्वरी के पुत्र अविरल महेश्वरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में की गई।। संदीप महेश्वरी के परिवार ने बाबा महाकाल की आरती कर प्रसाद का वितरण कराया । बाबा महाकाल का श्रंगार आदियोगी स्वरूप में किया गया।इस श्रृंगार के दर्शन के लिए लोगो का ताता लगा रहा।। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति ने संदीप महेश्वरी के परिवार के सभी परिवार के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर समिति के सरक्षक महंत मटरूमल शर्मा और ओम बाबू वार्ष्णेय और समिति के सदस्य सुरेश बाबू,नवरत्न वार्ष्णेय,दिनेश वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय,तनुज वार्ष्णेय,निंकल वार्ष्णेय,प्रदीप वार्ष्णेय,राहुल वार्ष्णेय,अनुभव वार्ष्णेय,वैभव माथुर,ऋतिक वार्ष्णेय,नीलू वार्ष्णेय,कमल देवल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here