स्वदेश केसरी संवाददाता को यात्रियों ने सुनाया अपना दर्द,जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका पर कमीशनखोरी का लगाया आरोप
बिल्सी। बिल्सी वाईपास पर स्थित बदायूँ बस स्टैंड पर इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिये सरकार की ओर एक नल तक कि व्यवस्था नहीं कि गई है, जिससे आने जाने वाले गरीब व मध्यमवर्गीय यात्रियों को मजबूरी बस 1 लीटर पानी 15 से 20 रु में खरीदने को मजबूर हैं, कहने को तो मैन चौराहे पर एक वाटर कूलर नगर पालिका द्वारा लगवाया हुआ है लेकिन पिछले 1 वर्ष से वह सफेद हाथी की तरह खड़ा है, बदायूं स्टैंड पर पानी पीने के लिए एक हैंडपंप भी नसीब नहीं है भीषण गर्मी में बसों का इंतजार कर रहे यात्री पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं प्रेम मार्केट के स्वामी टिंकू गुप्ता ने कई बार पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है उन्होंने अति शीघ्र वाटर कूलर को सही कराकर चालू किए जाने की मांग की है।
स्वदेश केसरी न्यूज़ से बातचीत में बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए अपना दर्द बयां करते हुए कहाकि असल मे वाटर कूलर जनहित मे लगाए जाने की बात की जाती है जबकि अब जनता सब जानती है कि कमीशनखोरी के चलते यह सब वाटर कूलर लगवाकर लाखों के बारे न्यारे तो कर लिये जाते हैं, अब कोई भी जनप्रतिनिधि जनहित की नहीं सिर्फ ज्यादा से ज्यादा किस काम को करवाने में कमीशन मिलेगा यह सोचकर कार्य करवाते हैं, स्वदेश केसरी के पाठक ने तो हमसे ही सवाल करते हुए कहाकि आपने अभी कोतवाली में भी वाटर कूलर खराब की खबर छापी थी जिसमे आपने लिखा कि नगर पालिका पुलिस की भी नहीं सुन रही फिर आम आदमी की क्या औकात है, रिपेयरिंग में कमीशन कुछ सौ का मिलेगा नए में हजारों का तो कौन सही करायेगा वाटर कूलर, जनता भी धर्म जाति के नाम पर जब प्रतिनिधि चुने जाएंगे तब कैसे जनहित के काम होंगे, देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस खबर का संज्ञान लेकर बिल्सी में खराब पड़े वाटर कूलर सही कराता है या इस जागरूक जनता की कही गईं वातें ही सही साबित होती हैं।

























