होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के शिवशक्ति भवन मन्दिर में बाबा महाकाल का रामलला के स्वरूप...

बिल्सी के शिवशक्ति भवन मन्दिर में बाबा महाकाल का रामलला के स्वरूप में किया गया श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़।

बिल्सी। नगर के प्रसिद्ध शिव शक्ति भवन मंदिर में कल बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार अयोध्या के श्री रामलला के स्वरूप में किया गया ।जिनके दर्शन करने के लिये देररात तक भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सोमवार की श्रृंगार सेवा नगर के व्यापारी अवधेश लड्डा महेश्वरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करायी गई।। इस अवसर पर लड्डा परिवार ने बाबा महाकाल की आरती कर प्रसाद वितरण कराया, बाबा महाकाल बाबा सेवा समिति ने लड्डा परिवार के सभी सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर समिति के सरक्षक महंत मटरूमल शर्मा और ओम बाबू वार्ष्णेय और समिति के सदस्य सुरेश बाबू,नवरत्न वार्ष्णेय,दिनेश वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय,तनुज वार्ष्णेय,निंकल वार्ष्णेय,प्रदीप वार्ष्णेय,राहुल वार्ष्णेय,अनुभव वार्ष्णेय,वैभव माथुर,ऋतिक वार्ष्णेय,नीलू वार्ष्णेय,कमल देवल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here