बिल्सी। इस भीषण गर्मी में जहां एक ओर प्रदेश सरकार तक चिंतित दिख रही है इसी लिये वो जिलाधिकारीओं से इस पर नज़र रखने व मुकम्मल इंतजामों को करने के लिये लोगों को हीट वेव बचाने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर रही हैं।
आपको बता दें, कि बिल्सी नगर पालिका द्वारा कोतवाली परिसर में फरियादियों को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वॉटर कूलर लगवाया गया था, अब जबकि जनपद में भीषण गर्मी पड़ना शुरु हो चुकी है लेकिन कोतवाली परिसर में नगरपालिका द्वारा लगाया गया यह वाटर कूलर खराब पड़ा है जिस कारण कोतवाली आने जाने वाले फरियादियों का पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
इस सम्बंध में स्वदेश केसरी सवांददाता ने जब प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा का ध्यानाकर्षण कराया तो उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित में शिकायत करने के बावजूद पालिका प्रशासन इसको सही नहीं करा रहा है। यह सुनकर लगा कि जनता की सेवा के लिये बनाई गई नगर पालिका जिसकी प्रमुख जिम्मेदारी ही नगर में साफ सफ़ाई व पेयजल की व्यवस्था करना हो वह अपने नगर की कोतवाली की जनहित की फरियाद नहीं सुन रही तो आम जनता के लिये क्या जिम्मेदारी निभाती होगी। लगता है बिल्सी की नगर पालिका गर्मी को देखते हुए भीषण नींद में सो रही है इसी लिये कोतवाली पुलिस की लिखित शिकायत के बाद भी उसकी नींद नहीं खुली है। इधर थाना में आए फरियादी भीषण गर्मी में व्याकुल होते नजर दिखाई देते हैं।

























