बिसौली। उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल के निर्देश पर हिट एंड रन मामले में मृतक प्रेम बाबू निवासी मुड़िया 87 की आश्रित रेनू उर्फ रानू को ₹25000 की आर्थिक सहायता का चेक तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने प्रदान किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अच्छन खान एसडीएम के स्टेनो जहीर आलम लेखपाल संदीप कुमार अमित कुमार कुलदीप पाराशरी सहित तहसील स्टाफ मौजूद रहा।

























