बदायूँ।मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक भीषण गर्मी और जानलेवा लू, हीट वेव चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि आज 17 मई से 21 मई तक गर्म हवा के साथ भीषण गर्मी पड़ेगी बदायूं जनपद के बिल्सी बिसौली उझानी इस्लामनगर में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है 18 मई से 21 मई तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है मौसम विभाग आईएमडी ने बच्चों बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है इधर हीट वेव के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है भीषण गर्मी को लेकर लोग व्याकुल नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासनिक स्तर भी तैयारी शुरू हो गई है । बदायूँ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के आदेश के क्रम में भीषण गर्मी के मद्दे नजर जनपद स्तर पर हीट वेव प्रबंधन अधिकारी नामित किये गए हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जनपद हीट वेव नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को शहर नोडल अधिकारी नामित किया है तहसील स्तर पर भी प्रबंधन अधिकारी उप जिलाधिकारी एवं शहर नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया की समस्त नोडल एवं शहर नोडल अधिकारी हिट वेबसाइट प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे तथा आपातकालीन उपायों की व्यवस्था करेंगे

























