जांच हुई तो कार्यदायी संस्था के ठेकेदार व बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की खुलेगी पोल, खराब गुणवत्ता के सामान को लगाकर हो रहा करोड़ों का गोलमाल।
बदायूँ। जनपद की तहसील बिल्सी के नगर में पिछले 24 घंटे के अंदर दो बार मुख्य लाइन में फ़ॉल्ट आ जाने से बिल्सी की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है लोग भीषण गर्मी से बैसे ही परेशान थे वहीं बिजली विभाग द्वारा खराब गुड़बत्ता की डाली नई केबिल लोड नहीं ले पा रही है, इसी कारण जगह जगह केबिल में फ़ॉल्ट हो रहे हैं, जिसकी सज़ा बिल्सी की जनता को मिल रही है।
बिल्सी में पिछले 24 घण्टे से केबिल फ़ॉल्ट के कारण बार बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है लोगों के इन्वर्टर जबाब दे गए हैं बच्चे बूढ़े पसीना पसीना हो गए हैं, वहीं विद्युत चलित सभी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं बिल्सी क्षेत्र की जनता भीषण गर्मी में बूंद बूंद पानी को तरस गई है गौर रहे की पिछले समय में उझानी बिल्सी मुख्य लाइन में फॉल्ट तेज आंधी तेज हवा के कारण होते रहते थे लेकिन बिना आंधी हवा के 24 घंटे में दो बार फाल्ट हो गए आज रात 1:00 बजे के लगभग मुख्य लाइन फाल्ट हो गई लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में विद्युत की मांग बढ़ जाने के कारण लाइन ओवरलोड हो जाती है इधर पिछले दिनों अवर अभियंता दिनेश कुमार ने विद्युत आपूर्ति ओवरलोड हो जाने के मद्दे नजर नगर में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाये जाने तथा दो ट्रांसफार्मर का भार बढ़ाये जाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा था लेकिन प्रस्ताव पर उच्च अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।


वहीं बदायूँ शहर के अंदर हर क्षेत्र में केविल में फ़ॉल्ट के चलते पिछले 24 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप्प है, आर्यसमाज के पास हुसैनी गली व चौबे मोहल्ले की केबिल के फ़ॉल्ट को लगभग 20 घण्टे बाद शिकार नई केबिल डाली गई , जिससे आपूर्ति बमुश्किल 2 घण्टे चल सकी जिसके बाद उससे आगे की केबिल जल गई जो रात 11 बजे के आसपास बदल कर सप्लाई चालू हुई ।
बताते चलें कि जनपद विद्युत समस्याओं के सुधार के लिये जिले में कई सौ करोड़ की योजना के तहत इस समय कार्य चल रहा है, योजना के तहत जिले में सभी जर्जर केबिल को बदलकर नई केबिल डाली जा रही है साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमताओं को बढाने व नए ट्रांसफर भी लगाए जा रहे हैं,। ज्यादातर जगहों पर नई केबिल डाली जा चुकी है उसके बाद से पूरे जिले में प्रतिदिन हर जगह से इस केबिल में फ़ॉल्ट की खबरें आ रही हैं जिसको देखकर बुद्विजीवी व आम जनता खुले आम कह रही है कि इस कार्य में बिजली विभाग के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से खराब गुड़बत्ता की केबिल डाली जा रही है जिसके कारण पूरे जिले में जहां जहां नई केबिल डाली गई है सभी जगह से केविल फ़ॉल्ट की खबरें लगातार मिल रही हैं।
जनता व कुछ समाजसेवी संगठन इस योजना में लगाये जा रहे सामान की जांच कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से करने के लिये शीघ्र ही आंदोलन करने का मूड़ बना रहे है, 5 जून को चुनाव आचार सहिंता हट जाने के बाद जनता बिजली विभाग की इस योजना में हो रहे घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

























