होम राज्य उत्तर प्रदेश अरिहन्त वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक पदमांचल जैन मंदिर पर हुई सम्पन्न।

अरिहन्त वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक पदमांचल जैन मंदिर पर हुई सम्पन्न।

बिल्सी:-अरिहन्त वृक्षारोपण समिति की एक मासिक बैठक बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने को लेकर जोर दिया गया।इस दौरान संस्था द्वारा पूर्व में लगाए गए पेड़ पौधों को सीचने पर जोर दिया गया । यहां जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि लोग पौधारोपण तो कर लेते है उसके बाद उसकी देखरेख का ध्यान नही रखते ऐसी स्थिति में पौधा सूख जाता है और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य की पूर्ति नही हो पाती इसलिए लोगो को चाहिए कि खुद के द्वारा लगाए गए पेडो को वे जिम्मेदारी के साथ नियमित पानी भी दें जिससे वह जीवित रहें ।
समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा ,की गर्मी के मौसम में पेड़-पौधे तक झुलस जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि घरों के गमलों में लगे पौधों को इस मौसम में यदि कुछ दिन लगातार पानी न दिया जाए तो वह मर जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पौधों को बचाने के लिए उनमें लगातार पानी तो दिया जाए ही, लेकिन कई ऐसे अन्य तरीके हैं जो उन्हें बचाने के लिए कारगर होते हैं, जिनमें उर्वरक तत्व और खाद आदि भी शामिल हैं क्योंकि घरों के अंदर लगाए जाने वाले फूल-पौधे न सिर्फ घरों की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी काफी महत्व रखते हैं।
इस मौके पर संरक्षक मृगांक कुमार जैन,कवि विष्णुअसावा,अमन गिरी,मोहित शर्मा,जितेंद्र शर्मा,पीयूष वार्ष्णेय,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here