बदायूँ जिले में गंगा एक्सप्रेस वे की 92 किलोमीटर की है लंबाई
बदायूँ।प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की समय सीमा नजदीक है लोकार्पण के लिए 18 दिसंबर 2024 तिथि निर्धारित है जब इसे वाहनों के लिए खोला जाना है गौर तलब रहे की 18 दिसंबर 2021 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर 80% स्ट्रक्चर एवं 60% सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है कई जगह अंडरपास बनाकर चालू भी हो चुके हैं निर्माण एजेंसी का दावा है कि 3 वर्ष की समय अवधि दिसंबर 24 में एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो जाएगा प्रयागराज में सजने जा रहे महाकुंभ 2025 में इस एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे गंगा एक्सप्रेसवे की बदायूं जिले में 92 किलोमीटर लंबाई है बिसौली से लेकर बिल्सी बदायूं और दातागंज तहसील क्षेत्र के 83 गांव से एक्सप्रेस वे गुजर रहा है बिनावर में बरेली आगरा नेशनल हाईवे क्रॉस हो रहा है यहां हाईवे के ऊपर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है बिल्सी तहसील क्षेत्र में कछला शाहाबाद हाईवे पर रारेंट चौराहे के निकट से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है पिलर बनाए जाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है बिसौली बिल्सी एवं दातागंज तहसील में तीन अंडरपास बन गए हैं निर्माण एजेंसी सीजी इंफ्रा के मैनेजर दीपक सिंह राठौड़ का कहना है की शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य 3 वर्ष की समय अवधि दिसंबर 24 तक पूरा करने का प्रयास है
वहीं बिसौली तहसील क्षेत्र में यह एक्सप्रेसवे चंदौसी रोड इस्लामनगर रोड बिल्सी रोड सहसवान रोड के ऊपर से होकर गुजर रहा है।इस्लामनगर क्षेत्र में ग्राम कोट के समीप एक्सप्रेस वे के ठेकेदार द्वारा खुदाई कराई गई थी जिसमें एक ऐतिहासिक टीला बना हुआ था जिसे प्रशासन द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।
इस संदर्भ में बिसौली एसडीएम कल्पना जायसवाल ने बताया कि एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से चल रहा है जो निर्धारित अवधि में पूरा हो जाएगा श्रीमती जायसवाल ने बताया की कृषि भूमि के वारे में होने वाली दिक्कतों का निस्तारण कर दिया गया है किसानों का क्रय मूल्य दिला दिया गया है इधर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ वैभव शर्मा ने बताया की गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण निवार्ध गति से चल रहा है स्थानीय स्तर पर किसी को कोई समस्या नहीं है उन्होंने कहा कि दिसंबर 24 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा कुछ किसानों के विवाद अदालत में चल रहे हैं उनकी भूमि की धनराशि यूपी डाक के पास जमा कर दी गई है अदालत से विवाद का निपटारा होने के बाद खेत मालिक को उसका भुगतान मिल जाएगा अभी लोकसभा चुनाव में बदायूं में काम की गति थोड़ी धीमी बनी हुई थी लेकिन जिले में मतदान हो जाने के बाद एक साथ निर्माण की गति में तेजी आई है

























