होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी का युबक हुआ ठगी का शिकार,व्हाट्सएप पर बिना ब्याज के लोन...

उझानी का युबक हुआ ठगी का शिकार,व्हाट्सएप पर बिना ब्याज के लोन देने का झांसा देकर ठगी दस हजार रुपये की रकम,

क्या आपको भी बिना ब्याज के लोन लेने का मैसेज तो नहीं आया,अगर आया है तो हो जाइये सावधान, यह साइबर ठगों का नया पैंतरा है, आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार?

उझानी।साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं ऐसा ही ठगी का मामला उझानी शहर का है जहां साइबर ठगों ने लोन देने के झांसे में लेकर एक युवक से ₹10000 की रकम ठग ली । उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी ओवैस पुत्र नेम ने बताया कि 15 मई को उसके मोबाइल व्हाट्सएप पर बिना ब्याज लोन लेने का मैसेज आया था मैसेज में आरोपी ने युवक से आईडी डॉक्यूमेंट और 1750 रुपए फाइल चार्ज के जमा करने के लिए बोला, युवक ने उसके बताए गए नंबर पर रुपए डाल दिए अगले दिन उसके व्हाट्सएप पर इस्लामिक बैंक का फॉर्म जिसमें उसका फोटो लगा हुआ था और ₹100 के स्टांप पर अप्रूव लिखा कागज आया ठगो ने स्टांप कागज मिलने के बाद युवक से 3249 रुपए टैक्स के नाम पर फोन पे ट्रांसफर करा लिए इसके बाद 5493 रुपए जीएसटी के नाम पर फोन पे से ट्रांसफर कर लिए आज युवक से ₹10000 किसी टैक्स के नाम पर ट्रांसफर करने को युवक से कहा गया तब उसे ठगी का एहसास हुआ साइबर ठगी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो वहां पुलिस ने उसे कोई फायदा नहीं होगा कहकर टरका दिया। पुलिस ने भी इस प्रकार बढ़ते केसों को अपने यहां दर्ज़ न करने के कारण ठगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिसके चलते ठगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं इसी लिये हर दिन वह सैकड़ों घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं,।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here