बिल्सी।बदायूं बिजनौर हाईवे पर ग्राम हैदलपुर के निकट एक बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई, टक्कर से बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के भतीजे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मोहल्ला नंबर दो निवासी रोहित मौर्य बीती शाम बदायूं से वापस घर लौट रहा था उसके साथ बांस बरौलिया निवासी उसका मित्र सूर्य कुमार पीछे बैठा हुआ था, तभी हैदलपुर गंब के पास अचानक से एक सांड सड़क पार करने लगा जब तक वाइक के ब्रेक लग पाते तब तक बाइक अनियंत्रित होकर सांड़ से भिड़ कर गिर गई जिससे वाइक सवार लोग घायल हो गए। घटना देख ग्रामीणों ने भागकर घायल दोनोँ वाइक सवारों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजा है।

























