



बिल्सी।डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई नगर के मोहल्ला नंबर 5 स्थित अंबेडकर पार्क से अपराह्न 3:00 बजे शुरू हुई शोभायात्रा गौशाला रोड मोहल्ला नंबर 6 सम्राट चौक अंबिकापुर अटल चौक मोहल्ला नंबर 3 खेरी रोड बिजली घर रोड होते हुए देर रात अंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में मेरठ का मशहूर डीजे बहजोई के ताजा एवं मुरादाबाद का पंजाबी अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में दो दर्जन से अधिक महापुरुषों के चित्र से युक्त बग्गियां शामिल थी, सागर मार्केट के सामने तेजेंद्र सागर ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया तथा शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को जलपान कराया, शोभा यात्रा में पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर तेजेंद्र सागर आरके आर्य मदनलाल सागर राजू सागर युधिष्ठिर सिंह पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी अजमल खान आदि ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला ,पुरुषों ने भाग लिया।

























