बिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में समिति संस्थापक प्रशांत जैन की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। पेड़ों से ही फल-फूलों की प्राप्ति होती है। इसलिए लोगों को चाहिए कि अपने आसपास खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण अवश्य करें इस मौके पर शालिनी जैन, मुव्बशिर नूरी ,प्रयांश जैन, प्रबल वार्ष्णेय,विष्णु असावा ,हरिओम शर्मा, पीयूष वाष्णेय ,अनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

























