बिल्सी। जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिती में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है श्रीमती शाक्य मूलतः तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया की निवासी हैं श्रीमती शाक्य ने राजनीति की शुरुआत 2015 में जिला पंचायत क्षेत्र बांस बरौलिया से पंचायत सदस्य चुनाव लड़कर की थी जिसमें वह भारी मतों से विजय घोषित हुई थी 2022 के विधानसभा चुनाव में वह बसपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं श्रीमती शाक्य ने अपने समर्थकों रामेश्वर सिंह शाक्य हीरालाल शाक्य हर विलास शाक्य गजेंद्र तोमर सहित दर्जनों समर्थकों के साथ आज केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा विधायक हरीश शाक्य लोकसभा प्रभारी उमेश कठेरिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

























