होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी: “हमारा वोट नोटा को” मोहल्ला नझियाई में लोगों ने घर के...

उझानी: “हमारा वोट नोटा को” मोहल्ला नझियाई में लोगों ने घर के बहार लगाये पोस्टर, भाजपा में मची खलबली,

मोहल्ला नझियाई के लोगों ने दरवाजों पर लगाये “नोटा” के स्टीकर।

उझानी।नगर के मोहल्ला नझियाई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है मोहल्ले के ज्यादातर घरों के बाहर “इस बार नोटा पर वोट” डालने के स्टीकर लगे हुए हैं। पहले तो यह मामला किसी की शरारत लगा लेकिन कुछ ही देर बाद मुहल्ले वासी अपने हाथों में,, इस बार हमारा वोट नोटा को ,,लिखे स्लोगन लिखे स्टीकर लिए खड़े नज़र आये। घटना की जानकारी मिलते ही नगर के कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

बताते है कि यह सब किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने किया है उन्होंने संगठन पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहाकि इस बार नझियाई मोहल्ले के निवासी नोटा का बटन दबाएंगे। भाजपा के नगर महामंत्री अमित शर्मा रेशू एवं पार्टी की बूथ संख्या 354 के बीएलए अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि 5 फरवरी को उसके घर पर आकर कुछ लोगों ने मार-पीट कर उसे व उसके भाई को गंभीर घायल किया था। आरोपी कार भी मोहल्ले में छोड गये थे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की। मगर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की। भाजपा कार्यकर्ता जिले के कई नेताओं से मिला मगर किसी ने उसकी फरियाद पर ग़ौर नहीं किया । इसी बात से नाराज़ कार्यकर्ता ने नोटा के स्टीकर लगा दिए हैं।इस दुःसाहसिक घटना से ज्यादातर मोहल्ले वासी अभिषेक के समर्थन में एकजुटता से खड़े हुए हैं । लोकसभा चुनाव से पूर्व अगर भाजपा सही कदम नहीं उठाती है तो इसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है। भले ही भाजपा संगठन अभी इस तरह के पोस्टर व वीडियो को मज़ाक में उड़ा रही हो लेकिन जिले भर के एक वर्ग विशेष में इसको लेकर चर्चा जोरों पर है जो बीजेपी को महंगी साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here