होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ बच्चों...

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर किया स्वागत।

पूजा पाठ,सुंदरकांड पाठ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

बिल्सी।स्कूलों में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हो गया। इसी क्रम में आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का तिलक लगा एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम स्कूल में पूजाअर्चना कर सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने भगवान से नए सत्र के लिए आशीर्वाद मांग,साथ ही विद्या की देवी सरस्वती का वंदन किया। जिसमें मां शारदा सबको सद्बुद्धि, विभिन्न कलाएं एवं मेघा दें की कामना की गई।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि प्रतिवर्ष नए सत्र का आरंभ सरस्वती पूजा तथा हवन से करवाया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों में आस्था तथा आत्मबल की स्थापना तथा सद्विविचारों को जागृत करना है।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता एवं प्रशासक अमित माहेश्वरी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here