होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: सूरज ढलने के साथ ही बिल्सी बन जाती है “टापू”- बिल्सी...

बिल्सी: सूरज ढलने के साथ ही बिल्सी बन जाती है “टापू”- बिल्सी बिसौली कासगंज सहसवान रोड़ पर परिवहन व्यवस्था दुरुस्त न होने से जनता तीन दशक से झेल रही परेशानी।

बिल्सी। कासगंज बिल्सी बिसौली मार्ग पर पिछले कई दशकों से परिवहन की समस्या बनी हुई है जिसका समाधान आजतक कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं करा सका है।कॉंग्रेस सरकार के समय इस रोड पर हर घण्टे कासगंज व बिसौली जाने के लिये प्राइवेट बसों की व्यवस्था थी, 1987 में प्रदेश के परिवहन मंत्री डॉ संजय सिंह का हैलीकॉप्टर से सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में मत्था टेकने के लिए दौरा लगा था बतादें कि डॉ संजय सिंह की बिल्सी बालाजी धाम व उसके महंत श्री मटरु मल शर्मा महाराज में अगाध श्रद्धा रही है। इसी का फायदा उठाते हुए बिल्सी से पहली बार विधायक बने भोलाशंकर मौर्य ने महाराज जी से सिफारिश कराते हुए बदायूँ से बिसौली, बिल्सी होकर पहली बार आगरा,मथुरा, दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा का सुभारम्भ कराते हुए परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखाई थी।

आज जब तीन दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है इस रोड पर धीरे धीरे सभी रोड़वेज व प्राइवेट बसों का संचालन बंद है आज अगर बिसौली या बिल्सी से किसी को कासगंज जाना है तो उसे सबसे पहले टेंपो पकड़कर कर बिल्सी आना होगा जिसके बाद उसको मुजरिया तक के लिए टेंपो मिलेंगे उसके बाद उसे मुज़रिया से कछला के लिए टेंपो मिलेंगे।कछला से आपको कासगंज जाने के लिए बरेली और बदायूं से आने वाली बसों का इंतज़ार करना होगा, इसके बाद ही आप कासगंज पहुंच सकते हैं,

बिसौली से कासगंज की दूरी लगभग 70 किलोमीटर वहीँ बिल्सी से 45 किलोमीटर की दूरी है परिवहन की सीधी सेवा से बिसौली से ड़ेढ घण्टे ओर बिल्सी से अधिकतम 1 घण्टे में पहुंच सकते हैं लेकिन डग्गामार वाहनों से यह दूरी 3 से 4 घण्टे में पूरी होती है, यह सुविधा भी आपको सूरज ढलने से पहले तक ही मिलेगी उसके बाद बिल्सी टापू बन जाता है जहां से आप न जा सकते हैं न आ सकते हैं,

यही कारण है कि इस क्षेत्र (कासगंज सोरों आगरा अलीगढ़ मथुरा हाथरस सिकन्दराराऊ) के लोग बिल्सी में अपनी लड़की की शादी नहीं करना चाहते जबकि इन क्षेत्रों वैश्य वर्ग काफ़ी तादाद में रहते हैं जिसके चलते बिल्सी में युवाओँ की शादी की उम्र काफ़ी निकल रही है। चुनावों के समय सभी प्रत्याशी इस समस्या के समाधान का वायदा करते हैं जनप्रतिनिधि बनने के बाद 5 साल का सत्ता सुख भोगते हुए मजे करते हैं वहीं बिल्सी की जनता सजा भोगती है।

यही कारण है बिल्सी क्षेत्र की जनता एक लंबे अरसे से सभी पार्टियों की सरकार बना कर देख चुकी अंत मे आजतक अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उपरोक्त कासगंज बिल्सी बिसौली के 70 किलोमीटर लंबे मार्ग पर आज भी लगभग तीन दशक पूर्व की स्थिति बनी हुई है। एक दशक पूर्व जनता की मांग पर कासगंज डिपो ने एक बस मुरादाबाद के लिए चला रखी है जो कासगंज से 7:30 बजे चलकर बिल्सी 9:00 बजे तथा मुरादाबाद 12:00 बजे पहुंचती है वही बस मुरादाबाद से आधा घंटा रुक कर वापस कासगंज को लौटती है बाकी पूरे दिन इस रूट पर रोडवेज की कोई अधिकृत बस संचालित नहीं है। अब इस क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान की उम्मीद ही छोड़ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here