होम राज्य kangna ranaut chandra kumar bose subhash chandra bose indian pm controversy |...

kangna ranaut chandra kumar bose subhash chandra bose indian pm controversy | नेताजी के पोते की कंगना को सीख-इतिहास न बिगाड़ें: नेहरू-कांग्रेस से मुकाबला करने नेताजी का इस्तेमाल हो रहा;एक्ट्रेस बोली थीं- बोस PM क्यों नहीं थे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • कंगना रनौत चंद्र कुमार बोस सुभाष चंद्र बोस भारतीय पीएम विवाद

कोलकाता21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कंगना रनोट का नाम लिए बगैर उन्हें नसीहत दी है। चंद्र ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि अपने राजनीतिक मकसद के लिए इतिहास न बिगाड़ें। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आइडियोलॉजी को फॉलो करना ही उन्हें सम्मान देना होगा। नेहरू और कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए नेताजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस और मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना ने 6 अप्रैल को टाइम्स नाउ के प्रोग्राम में पूछा था कि सुभाषचंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया। इस पर एंकर ने कंगना से कहा कि बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। इस पर कंगना ने कहा- वे (सुभाषचंद्र बोस) प्राइम मिनिस्टर नहीं थे। क्यों? वे कहां चले गए? उन्हें गायब क्यों कर दिया?

चंद्र कुमार बोस की दो X पोस्ट…

चंद्र कुमार बोस ने लिखा- सुभाष सभी समुदायों को एक कर सकते थे
चंद्र कुमार ने लिखा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक राजनीतिक विचारक, सैनिक, स्टेट्समैन, दूरदर्शी और अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वह इकलौते ऐसे नेता थे, जो भारत की आजादी के लिए लड़ने के लिए भारत के सभी समुदायों को एकजुट कर सकते थे। नेताजी के प्रति वास्तविक सम्मान उनकी विचारधारा को फॉलो करना होगा। चंद्र ने ये भी लिखा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए इतिहास को मत बिगाड़िए।

बोस ने ये भी कहा कि नेहरू और कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए नेताजी का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह बेहद आपत्तिजनक है। नेताजी दो दशकों (1921 से 1941) तक नेहरू, गांधी और चितरंजन दास के साथ कांग्रेस में थे। नेताजी और नेहरू के बीच मतभेद थे, फिर भी वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते थे। अगर ऐसा नहीं होता तो नेताजी ने आजाद हिंद फौज की ब्रिगेड का नाम नेहरू और गांधी के नाम पर नहीं रखा होता।

कंगना ने पूछा था- सुभाषचंद्र बोस पीएम क्यों नहीं थे? उन्हें गायब क्यों किया गया

कंगना रनोट को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है।

कंगना रनोट को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है।

कंगना रनोट ने कांग्रेस सरकार पर सुभाषचंद्र बोस से पक्षपात करने के आरोप लगाए हैं। टाइम्स नाउ के इंटरव्यू में कंगना ने सुभाषचंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया। इस पर एंकर ने कंगना से कहा कि बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। इस पर कंगना ने कहा- वे (सुभाषचंद्र बोस) प्राइम मिनिस्टर नहीं थे। क्यों? वे कहां चले गए? उन्हें गायब क्यों कर दिया?

कंगना ने ये भी कहा कि एक बंदा जो अपना खून देकर हमें आजादी दिलाता है, जर्मनी-जापान से मिलकर युद्ध करके हमें आजादी दिलाता है, वे हमें एक आजाद देश घोषित करते हैं, उन्हें भारत में लैंड नहीं करने दिया जाता। जो लोग जेल में टेलीविजन देखते थे, वे सरकार चलाते हैं। मेरे पास सबूत हैं कि वे (कांग्रेस नेता) लोग ब्रिटिश सरकार का एक्सटेंशन थे।

भाजपा ने कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है। अपने बयान को लेकर कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक्टर प्रकाश राज ने भी कंगना रनोट और BJP का मजाक उड़ाया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, सुप्रीम जोकर पार्टी के जोकर… क्या अपमान है। पूरी खबर पढे़ं

कंगना 2021 में बोली थीं- आजादी 2014 में मिली
कंगना रनोट ने 2021 में एक निजी चैनल के इवेंट में कहा था- सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा, लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है, वह 2014 में मिली है।

2019 में हुए पुलवामा हमले पर एक्ट्रेस ने कहा था- पाकिस्तान पर प्रतिबंध समाधान नहीं है, पाकिस्तान का विनाश ही समाधान है।

समाज में लड़कियों की स्थिति पर कंगना ने कहा था- लड़कियों को सुपरहीरो की तरह ट्रेनिंग देनी चाहिए, न कि डॉग्ज की तरह, ताकि वे हमेशा घर संभालने के लिए तैयार रहें।

यह खबर भी पढ़ें…

PK बोले-चुनाव में प्रदर्शन खराब रहे तो राहुल ब्रेक लें: 10 साल की नाकामी के बाद भी न हटे

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा का प्रभाव है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी को हराया नहीं जा सकता है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा का प्रभाव है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी को हराया नहीं जा सकता है।

2024 लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिलते तो राहुल गांधी को राजनीति से ब्रेक लेने पर विचार करना चाहिए। पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। प्रशांत ने कहा- राहुल गांधी कांग्रेस को जिताने के लिए पिछले 10 साल से असफल प्रयास कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

मोदी बोले- कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर से 370 हटने का दुख: कश्मीर की चर्चा उसे पसंद नहीं

मोदी ने खड़गे के कश्मीर को लेकर दिए बयान का भी जवाब दिया। मोदी ने कहा- कल (6 अप्रैल) कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करते हैं। उनके लिए कश्मीर कुछ नहीं है लेकिन 140 करोड़ भारतीयों के लिए कश्मीर मां भारती के मस्तक समान है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here