होम राज्य Hyderabad Kolkata IndiGo Flight Controversy; Passenger Tries To Open Emergency Door |...

Hyderabad Kolkata IndiGo Flight Controversy; Passenger Tries To Open Emergency Door | लैंडिंग के बाद प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश: नशे में धुत पैसेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया; इंडिगो ने माफी मांगी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • हैदराबाद कोलकाता इंडिगो फ्लाइट विवाद; यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की

कोलकाता3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इंडिगो की एक फ्लाइट के नशे में धुत यात्री ने लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। - Dainik Bhaskar

इंडिगो की एक फ्लाइट के नशे में धुत यात्री ने लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की।

हैदराबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। व्यक्ति की पहचान अबुजर मंडल के रूप में हुई है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि बाद में उसे बेल मिल गई।

यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 6494 में बुधवार (10 अप्रैल) को हुई थी। आरोपी अबुजर फ्लाइट की 18F सीट पर बैठा था। लैंडिंग के बाद उसने विमान के राइट साइड पर मौजूद ओवर विंग एग्जिट साइड फ्लैप को खोलने की कोशिश की।

फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने अबुजर को गेट खोलते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत केबिन क्रू को बताया। क्रू मेंबर्स ने अबुजर को रोका, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी।

आरोपी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया
घटना के बाद एयरलाइन अधिकारियों ने CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। CISF अधिकारियों ने उसे फ्लाइट से उतारा। बाद में उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर ले जाया गया।

एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की आरोपी अबुजर के इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश के बाद एयरलाइन स्टाफ ने उसके खिलाफ शिकायत की। इसके आधार पुलिस ने FIR दर्ज की। अबुजर को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में बेल दे दी गई।

ये खबर पढ़ें…

एअर इंडिया विमान से टकराया इंडिगो विमान, पंख टूटा: कोलकाता एयरपोर्ट की घटना, DGCA ने इंडिगो के दोनों पायलटों को हटाया

कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को रनवे पर खड़े एअर इंडिया विमान से इंडिगो की फ्लाइट टकरा गई। इस टक्कर से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा था। एअर इंडिया फ्लाइट के पंख का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here