बिल्सी।सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव 12 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बिल्सी आ रहे हैं,इस दौरान सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क करेंगे।प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय महासचिव प्रातः 9:30 बजे बिल्सी नगर अध्यक्ष कवींद्र सक्सेना के प्रतिष्ठान पर 10:00 बजे जिला सचिव रईस अहमद के आवास 10 15 बजे हाजी अजमल खान जिला उपाध्यक्ष सहित नौ स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क करके दोपहर बाद उझानी को प्रस्थान करेंगे नगर अध्यक्ष कवींद्र सक्सेना ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
होम राज्य उत्तर प्रदेश शिवपाल सिंह यादव 12 अप्रैल को बिल्सी में कार्यकर्त्ताओं संग करेंगे जनसम्पर्क,

























