होम राज्य उत्तर प्रदेश Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Targeted Sp And Akhilesh Yadav In Budaun...

Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Targeted Sp And Akhilesh Yadav In Budaun – Amar Ujala Hindi News Live – Up:बदायूं में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted SP and Akhilesh Yadav in Budaun

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : twitter/@OfficeOfKPM

विस्तार


बदायूं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहसवान के माहेश्वरी भवन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर सियासी वार किए। कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं, अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कोई पता नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है। 2024 के बाद में यह खोजने पर भी नहीं मिलेनी चाहिए। यह जनता की जिम्मेदारी है।

उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम लेकर सियासी हमला बोला। बसपा, कांग्रेस पर भी वार किए। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी। उन्होंने कहा कि एक्स पर ऐसे  लोग अब ऐसी पोस्ट करते हैं कि जैसे यह लोग बड़े सुशासन वाले हैं, सबसे बड़ा कुशासन अगर किसी शासन में रहा तो वह अखिलेश यादव के शासन में रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here