सूरत3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सूरत में बीजेपी के कैंडिडेट मुकेश दलाल।
लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से सोमवार को BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध चुए गए। दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी।
इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

























