- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; दिल्ली बाल तस्करी मामला | तमिलनाडु मुंबई समाचार
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात नई दिल्ली इलाके से 28 बाइकर्स को अरेस्ट किया। ये सभी लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग रील बनाने के लिए इस इलाके में आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी बाइक हिरासत में ले ली हैं।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
दिल्ली के कालिंदी कुंज के फर्नीचर मार्केट में आग लगी, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

दिल्ली के कालिंदी कुंज के फर्नीचर मार्केट में बीती रात आग लग गई। आग काफी फैल गई है और इससे फर्नीचर की दुकानों को नुकसान भी हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

























