होम राज्य Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar |...

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: चित्रकूट में डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत और 3 घायल

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • दैनिक भास्कर से आज की ताज़ा ख़बरें, चित्र, वीडियो और बहुत कुछ

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।‌

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

JNU के गेट पर हड़ताल पर बैठी छात्रा; सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने ने JNU के गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। उसने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन पर आरोप लगाया है कि उसकी सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रा का कहना है कि 31 मार्च की रात कैंपस में दो पूर्व छात्रों समेत चार लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

हालांकि इस मामले में यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन छात्रा का दावा है कि आरोपी आजाद घूम रहे हैं। छात्रा का कहना है कि 30 घंटे से भी ज्यादा हो गए हैं, जब मैंने पहली शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में मतदान वाले दिन पेड हॉलिडे का ऐलान, पांच तारीखों को होगी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऐलान किया है कि केंद्र शासित प्रदेश में 5 सीटों पर लोक सभा चुनाव के मतदान वाले दिन सवैतनिक छुट्टी (पेड हॉलिडे) दी जाएगी। सरकार ने ये ऐलान सोमवार को किया। जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को उधमपुर, 26 अप्रैल को जम्मू, 7 मई को अनंतनाग-राजौरी, 13 मई को श्रीनगर और 20 मई को बारामूला में लोक सभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। डेली वर्कर्स, बिजनेस, प्राइवेट नौकरी से लेकर किसी भी पेशे से जुड़े लोग, जिनका किसी संसदीय क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम शामिल है, वे इस पेड हॉलिडे के हकदार होंगे।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 3.5 तीव्रता का भूकंप

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में सोमवार रात 10:37 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे पाया गया। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1

उत्तरी जापान इवाते और आओमोरी प्रान्त में सोमवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप का एपिसेंटर इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय हिस्सा था। फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सुनामी की वॉर्निंग भी अभी जारी नहीं की गई है।

इससे पहले जनवरी में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here