होम राज्य उत्तर प्रदेश Bjp Candidate Targeted Shivpal Singh Yadav In Budaun – Amar Ujala Hindi...

Bjp Candidate Targeted Shivpal Singh Yadav In Budaun – Amar Ujala Hindi News Live

bjp candidate targeted Shivpal Singh Yadav in Budaun

शिवपाल यादव पर भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने साधा निशाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में सोशल मीडिया पर सियासी वार के बीच भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव को गुंडों का सरदार बताया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का स्वभाव गुंडई का रहा है। वह गुंडों को हमेशा संरक्षण देते रहे हैं। मगर अब भाजपा की सरकार है, जो जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। जो गुंडई करते हैं, अब उनसे डरने की जरूरत नहीं है। जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा।

दरअसल, सपा के महासचिव व बदायूं सीट से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसमें चुनाव प्रचार के दौरान वह कह रहे हैं कि हमें वोट नहीं दिया तो हिसाब-किताब होगा। इस बयान को लेकर शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने कुछ मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल को गुंडों का सरदार बताया।

Lok Sabha Elections: बदायूं से आदित्य लड़ेंगे चुनाव? शिवपाल यादव लखनऊ गए… बेटे ने संभाली प्रचार की कमान

सपा के उम्मीदवार बदलने के प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है। वह इस पर बोलना नहीं चाहते लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि चाचा को भतीजे ने फंसा दिया। उनके मुताबिक सपा एक परिवार की पार्टी है। परिवार में लड़ाई है। बार- बार प्रत्याशी  बदल रहे हैं पर परिवार से ही प्रत्याशी मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here