होम राज्य उत्तर प्रदेश हजरतगंज में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाए “नाला...

हजरतगंज में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाए “नाला नहीं तो वोट नहीं” के पोस्टर

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के गांव हजरतगंज के ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या से परेशान होकर लोकसभा चुनावों से पूर्व “नाला नहीं तो वोट नहीं” के पोस्टर लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधि इसे धमकी ना समझे काम नहीं हुआ तो आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।इस प्रदर्शन से जहां विपक्षी पार्टियों को राजनीति करने का मौका मिल गया है वहीं भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं,

आज प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया की प्रमुख संपर्क मार्ग पर सरकारी व्यापारिक एवं शिक्षण संस्थान हैं सड़क पर पिछले कई वर्षों से जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है वहीं पैदल आवागमन से लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस सम्बंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।ग्राम प्रधान पति ब्रह्मपाल ने बताया की 3 वर्ष पूर्ण कार्य योजना बनाकर भेजी गई थी लेकिन अधिकारियों ने बजट न होने का बहाना बनाकर इसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया प्रदर्शन करने वालों में मनोज सिंह सोहन पाल उमेश शर्मा रामदास कृपाल सिंह सुशीला रवि कला रुचि रामबेटी नगीना नीरज रानी राखी आदि ग्रामीण महिला पुरुष शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here