बिल्सी।श्री मनकामेश्वर चामुंडा मंदिर के तत्वाधान में 16 अप्रेल को रामनवमी पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी यब जानकारी सोभा यात्रा के व्यवस्थापक रजनीश शर्मा ने दी है।उन्होंने बताया की शोभायात्रा उझानी बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर से शाम 5:00 बजे शुरू होगी जो बालाजी तिराहा अटल चौक मुख्य बाजार थाना मोड खैरी स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर पर विसर्जित होगी शोभा यात्रा में चुनाव आचार संहिता की गाइड लाइन का अक्षरता पालन किया जाएगा।

























