सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से चल रही है इसके आवेदन आज 2 अप्रैल रात्रि 11:59 तक किए जा सकते हैं सीबीएसई द्वारा यह परीक्षा बरेली मुरादाबाद समेत देश के 136 शहरों में ली जाएगी 20 भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन होगा सामान्य और ओबीसी आदि वर्ग के लिए अभ्यर्थी के लिए केवल एक पेपर के लिए ₹1000 और दो पेपर के लिए ₹1200 परीक्षा शुल्क तय किया गया है ।

























