
भारत नेपाल सीमा पर मौजूद एसएसबी के जवान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पीलीभीत जनपद से लगी नेपाल सीमा सील कर दी गई है। मंगलवार को सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सीमा पर आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान सीमा पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान है। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद से लगी नेपाल सीमा को 16 अप्रैल की शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सील किया जाएगा।
चेकपोस्ट पर नहीं हो रही वाहनों की जांच
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद मझोला में उत्तराखंड से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन चालक बेरोकटोक प्रवेश कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव: बरेली मंडल की ईवीएम में नहीं दिखेगा ‘हाथ’ का चिह्न, आजादी के बाद पहली बार हो रहा ऐसा
आला अधिकारियों की ओर से चेकपोस्ट पर लगाए गए कर्मचारी किनारे बैठकर आराम फरमाते नजर आते हैं। ऐसे में अन्य राज्यों से आवाजाही करने वाले वाहनों पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं है। जबकि हाल ही में नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की हत्या करने वाले शूटर इसी रास्ते से होकर अन्य राज्यों को भागने में सफल हुए थे।

























