होम राज्य उत्तर प्रदेश माली मोहल्ले में बिना बारिश के सड़क पर भरा पानी – बदायूँ...

माली मोहल्ले में बिना बारिश के सड़क पर भरा पानी – बदायूँ समाचार

माली मोहल्ले में बिना बारिश के सड़क पर भरा पानी

वजीरगंज में माली मोहल्ले की सड़क पर हो रहा जलभराव । संवाद

वजीरगंज। माली मोहल्ले की एक गली में बिना बारिश जलभराव हो गया। वजह यह है कि मोहल्ले में इसी गली के सामने वाली सड़क इतनी ऊंची करके बना दी गई है कि पानी का निकास रुक गया है। साधू गुप्ता के घर से कन्हैया माली के घर तक पानी भरा हुआ है। दस परिवारों का निकला दुश्वार है।

नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर 10 में कन्हैया के मकान से हेतराम के मकान तक लगभग 60 मीटर के टुकड़े में सीसी रोड डाली गई है। जल निकासी के सिस्टम पर सड़क निर्माण के वक्त गौर नहीं किया। नतीजा यह है कि साधू गुप्ता के घर से कन्हैया माली के घर तक पूरे मार्ग पर जलभराव है। गंदगी तथा बदबू से लोगों का जीना भी मुहाल है। ऊपर से मच्छरों की भरमार होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

ईओ अखिलेश दीक्षित से बात की गई तो उनका कहना है कि फिलहाल आचार संहिता की वजह से माली मोहल्ले में रोड निर्माण नहीं कराया जा सकता। पंप सेट से सड़क पर भरा नाले का पानी निकलवाकर और नाली ऊंची कराकर अस्थायी व्यवस्था करा दी जाएगी। चुनाव बाद प्राथमिकता पर सड़क और नाले स्तर ठीक करा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here